Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में शराब के आदी युवक ने देर रात पत्नी से हुए विवाद के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ लालजी (35) पुत्र जगदेव सिंह ने देर रात घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया गया कि शराब पीने की आदत के कारण घर में अक्सर क्लेश रहता था और बीती रात पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
सुबह जब शिव प्रताप काफी देर तक नहीं उठे, तो पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा और शव फांसी पर लटका पाया, जिसके बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक शादीशुदा बेटी छोड़ गया है।