कन्नौज के तिर्वा में दुष्कर्म पीड़िता ने दो मृत बच्चों को जन्म दिया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की भांजी के साथ दुष्कर्म हुआ था।
परिजनों के मुताबिक डयूढ़ियनपुर्वा गांव निवासी रहीश ने चार जनवरी को खेत में भांजी के साथ दुष्कर्म किया था। घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसपर भांजी ने डर से किसी को नहीं बताया।
तीन दिन पहले पड़ोस की महिलाओं से परिजनों को युवती के गर्भवती होने की जानकारी हुई तो परिजन पुलिस के पास गए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मृत होने की वजह से परिजनों ने दोनों बच्चों को ईशन नदी के किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार किया है।