फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बदहाल सड़कें और जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, बोले- सड़क नहीं, तो वोट नहीं

Sun, 23 Aug 2026 12:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: इंदरगढ़ कस्बे की खस्ताहाल सड़कों, गंभीर जलभराव और सफाई व्यवस्था के अभाव से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इंदरगढ़ इकाई ने रविवार को पटेल नगर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन और व्यापक होगा।
विज्ञापन
: बदहाल सड़कें और जलभराव देख धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में इंदरगढ़ कस्बे की बदहाल व्यवस्था को लेकर अब व्यापारियों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। खस्ताहाल सड़कें, जल निकासी की समस्या और सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इंदरगढ़ इकाई के व्यापारियों ने रविवार को कस्बा के पटेल नगर तिराहे पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। व्यापारियों ने सरकार और पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।

विज्ञापन

नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी धरने पर बैठे। व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मामूली बारिश में भी सड़कों पर जलभराव हो जाता है। पहले से ही टूटी और जर्जर सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव और अव्यवस्था के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

http://



सड़क नहीं, तो वोट नहीं

नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि कस्बे की समस्याओं को लेकर कई बार पंचायत प्रशासन से शिकायत कर समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। व्यापारियों ने कहा कि जब तक कस्बे में सड़क, जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। धरने के दौरान व्यापारियों ने एक सुर में नारा बुलंद किया कि सड़क नहीं, तो वोट नहीं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें