फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ‘पति को छोड़ा, प्रेमी को ठुकराया और फिर तीसरे के साथ निगला जहर', आपत्तिजनक हालत में मिले थे, पढ़ें मामला

Sun, 23 Aug 2026 11:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Love Triangle Suicide: सात साल पहले ब्याही और पति को छोड़कर पहले प्रेमी के साथ रह रही महिला के संबंध हाल ही में युवक से हो गए थे। शनिवार सुबह जब पहले प्रेमी ने महिला और युवक को एक खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, तो तनाव में आकर महिला और उसके दूसरे प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
महिला को हैलट ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहते हुए एक बच्चे की मां बनी महिला के संबंध तीसरे युवक से हो गए। शनिवार को पहले प्रेमी ने महिला को दूसरे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद महिला और उसके दूसरे प्रेमी ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की मौत हो गई, जबकि युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जहर खाने के बाद दोनों आपस में लिपटे हुए मिले थे। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल पहले ब्याह कर आई फतेहपुर निवासी भानमती (30) का चार साल पहले गांव के ही ऑटो चालक सोनू से प्रेम संबंध हो गए। इसे लेकर भानमती की पति से कहासुनी शुरू हो गई।

कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो रहा था
विवाद बढ़ा, तो भानमती पति और छह साल के बेटे को छोड़कर गांव के बाहर बने मकान में सोनू के साथ रहने लगी। सोनू और भानमती के भी तीन साल की बेटी है। सोनू के पिता शिव बालक ने बताया कि हाल ही में भानमती के संबंध गांव के ही 18 साल के युवक साहिल से हो गए। सोनू को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी। इस कारण कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो रहा था।

दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे
शनिवार सुबह भानमती घर में नहीं थी तो सोनू उसे तलाशते हुए खेतों की ओर गया। एक खेत में भानमती और साहिल उसे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। इस पर वह भानमती को भला बुरा कहते हुए घर लौट आया। शिव बालक के मुताबिक बेटे के बताए गए स्थान पर जब वह बहू को देखने पहुंचे, तो भानमती और साहिल दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उनके मुंह से झाग निकल रहा था। शिव बालक ने पुलिस को सूचना दी और बहू को लेकर हैलट के लिए निकले लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरी ओर साहिल के परिजन भी उसे लेकर कानपुर चले गए। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि साहिल का कानपुर के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समझाया था पर नहीं मानी भानमती
सोनू का कहना है कि साहिल और भानमती के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर भानमती को समझाया लेकिन शनिवार सुबह दोनों को खेत में एक साथ फिर देख लिया। मना करने के बाद भी दोनों एक दूसरे से अलग होना नहीं चाहते थे। भानमती ने सात साल तक पति का साथ निभाया फिर चार साल से प्रेमी सोनू के साथ रही। जब मौत मिली तो पति, सोनू और साहिल कोई भी उसके शव पर दो आंसू बहाने नहीं पहुंचा। शनिवार देर शाम फतेहपुर से परिजन ही शव लेने के लिए शहर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें