उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चिठ्ठी के जरिए पांच लाख की रंगदारी का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। कन्नौज के अहमदपुर रौनी गांव निवासी मुनीम खां ने गुरुवार को सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 5 अगस्त 2021 को मुझे रजिस्टर्ड डाक से एक चिट्ठी मिली।
जिसमें पीड़ित व उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकी देते हुए जान माल की सुरक्षा के बदले पांच लाख रंगदारी की मांग की गई है। जान से मारने व सुरक्षा के बदले 5 लाख रुपये की रंगदारी की बात सुनते ही पीड़ित के होश उड़ गए उसने आनन-फानन में गुरुवार को सदर कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक पर प्रेषक का नाम पता रविदास करिया कूलापुर पुल जसोदा कन्नौज लिखा हुआ है। वही इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर अपराधी रविदास करिया वर्तमान समय में जेल में बंद है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जा रही है कि आखिर रंगदारी की चिट्ठी किसने भिजवाई है।