फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डकैती के रुपयों से खरीदी टाटा सफारी, 35 लाख नकद और जेवरों के साथ कन्नौज में सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज पुलिस ने डकैत और लूटी गई रकम की बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर नगर के अरौल में सराफा व्यवसायी के यहां पड़ी डकैती में शामिल दो और बदमाशों को कन्नौज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिश्ते में सगे भाई इन बदमाशों के पास से करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवर और लूट के रुपयों से खरीदी सफारी गाड़ी बरामद की गई है। दोनों बदमाशों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं।
विज्ञापन


इसके पहले पुलिस तीन बदमाशों को जेल भेज चुकी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कानपुर नगर जिले के अरौल कस्बे में सराफा व्यापारी के घर 14 जून को डकैती पड़ी थी। बदमाशों की लोकेशन जिले में मिलने के कारण सर्विलांस, स्वाट टीम और सदर कोतवाली पुलिस छानबीन में लगी थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

गुरसहायगंज के मोहल्ला बजरिया शेखाना से सगे भाई राशिद व आमिर पुत्र हामिद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डकैती के करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवर, लूट के रुपयों से खरीदी सफारी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि नौ से 10 लोगों का संगठित गिरोह है। ये गिरोह रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता है। गिरोह के सदस्य पकड़े जाने पर हत्या भी कर देते हैं। बदमाशों ने 13 जून को कानपुर नगर के थाना बिल्हौर-अरौल रेलवे स्टेशन निवासी अलका सिंह के डकैती डालने की बात कबूल की है।

लूटपाट के बाद खरीदी गाड़ी व प्लाट
एसपी ने बताया कि डकैती के रुपयों से राशिद ने पुरानी सफारी कार खरीद और आमिर ने गुरसहायगंज क्षेत्र में एक प्लाट खरीद लिया। इससे मोहल्लेवासियों को उन पर शक होने लगा था। एसपी ने कहा कि कार और प्लाट को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों भाई शातिर बदमाश हैं। उनके खिलाफ कन्नौज और बिल्हौर थाने में सात मुकदमे पंजीकृत हैं।

88 लाख का माल हो चुका है बरामद  
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सराफा व्यापारी गांठ-गिरवी का काम करता था। आरोपियों ने उनके पास की सीमेंट व सरिया की दुकान में काम किया। कई दिन नजर रखने के बाद 14 की रात को घटना को अंजाम दिया। बताया कि अभी तक पुलिस 88 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए जा चुके हैं। बाकी की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें