फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत, एक घायल

Sun, 29 Sep 2024 11:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में लगातार हो रही रिमझिम बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बनी हुई है। कच्चे मकान भरभराकर गिर रहे हैं। एक गांव में बीती रात कच्ची छत गिरने से मलबे में दबने से परिवार के दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। धड़ाम की आवाज सुनते ही आसपास व गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से गांव के लोग सभी को उपचार के लिए हसेरन सीएससी ले आए। चिकित्सक ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया वहीं एक को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें