फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मॉडल शॉप पर सिपाहियों का उपद्रव, सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। रात 10 बजे के बाद दुकान खोलकर पुलिस कर्मियों को शराब न देना सेल्समैन के बेटे को भारी पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने शराब देने से मना करने पर उसकी पिटाई की। वह घायल हो गया। सेल्समैन के बेटे ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




सौरिख थाना क्षेत्र के टडारायपुर गांव निवासी सौरभ पाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिता रामविलास कस्बा स्थित पटेल नगर मार्किट के पास स्थित मॉडल शॉप पर सेल्समैन हैं। शुक्रवार को पिता की तबीयत खराब थी और वह दुकान पर बैठा था। रात 10 बजे दुकान बंद कर खाना खाने जा रहा था। तभी तिर्वा कोतवाली में तैनात तीन सिपाही आए और शराब मांगने लगे। दुकान खोलकर शराब देकर जाने लगा तो फिर दोबारा शराब मांगी। मना करने पर तीनों पुलिस कर्मी आक्रोशित हो गए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए एक सिपाही ने कहा कि मैं तुम्हारा जीजा हूं तो दूसरे ने कहा कि मैं तुम्हारा बाप हूं और तीसरे कहा कि मैं तुम्हारा मौसा हूं। रात में शराब की बिक्री आबकारी विभाग के हिसाब नहीं होगी।इसके बाद तीनों सिपाही चले गए। मारपीट से शरीर पर गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी का कहना है कि अभी जांच नहीं मिली है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यदि इस मामले में सिपाहियों की गलती होगी, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद

28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद

28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें