उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मुसाफ़िरपुर गांव के पास ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के लबुइया मुसाफ़िरपुर गांव के पास ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान से गोपालगंज जा रही कार का पहिया पंचर हो जाने के कारण चालक राजस्थान के हनुमान गढ़ी बादरा निवासी लालचंद्र ने कार खड़ी कर दी। बुधवार सुबह नौ बजे के करीब वह पहिया बदल रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
जिसमे लालचंद्र की घटना स्थल पर मौत हो गई। दीपक धनराम, महेश घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। चार घायलों को यूपीडा गश्ती दल और नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम व पुलिस ने अस्पताल भेजा। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।