फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की बाइक से भिड़ंत, तीन युवकों की मौत...शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 18 Sep 2023 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तीनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराय। वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीसरे युवक को कानपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सोमवार की सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के सिरसइअन पुर्वा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के प्यारेलाल (50), गौरेलाल (45)व अजय (35) बाइक से उत्तरीपुरा किसी जरूरी काम से जा रहे थे।
जैसे ही बाइक भदौसी गांव के पास मोड़ पर पहुंची, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार ओमिनी ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने गौरेलाल व प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अजय की गंभीर हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही अजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें