कन्नौज जिले के तिर्वा में कोरोना संकट के समय में कोटेदार राशन की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक के सत्यापन में कोटे पर 96 क्विंटल गेहूं और 114 क्विंटल चावल कम मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते गरीबों को मुफ्त में राशन देने का निर्णय लिया है।
कोटेदार ऐसे वक्त भी गरीबों के हक पर डाका डालने से नहीं चूक रहे हैं। राशन न मिलने की लगातार शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक श्याम कुमार ने कस्बे के उचित दर विक्रेता मुकेश कुमार बाथम की दुकान का सत्यापन किया। यहां स्टाक कम मिला।