औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में मिले थे कोरोना पॉजिटिव जमाती
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में खानपुर की कुरैशियान मस्जिद से 31 मार्च को बरामद किए गए 13 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कोरोना संक्रमित के खिलाफ एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरोपी सभी जमाती वर्तमान समय में हॉटस्पॉट दयालपुर मोहल्ले में 14 दिन के लिए क्वारंटीन है। जबकि कोरोना संक्रमित चिरकुआ निवासी तिर्वा कन्नौज अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि 19 मार्च को औरैया जिले में दिल्ली मरकज से एक 13 सदस्यीय जमात औरैया आई थी।