फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपी भेजे गए जेल, 20 नामजद सहित 170 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 07 Jan 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में 20 नामजद सहित 170 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमले में दो सिपाही घायल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पर पथराव व गाड़ियाें में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसआई की तहरीर पर 20 नामजद व 170 ग्रामीणों के खिलाफ जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़, बलवा व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिखवापुर में सोमवार की रात को दो पक्षों में पथराव की सूचना पर एसएसआई हसीब अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के सामने दोनों पक्ष झगड़ा करने पर आमादा थे। पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया पर भीड़ ने पथराव कर जान से मारने का प्रयास किया। ईंट-पत्थर लगने से सिपाही सागर पवार व रवि यादव घायल हो गए। भीड़ ने पीआरवी,एंबुलेंस में पथराव कर उनके शीशे तोड़ दिए। हसीब अहमद ने वायरलेस से अतिरिक्त फोर्स की मांग की। इसके बाद थानाध्यक्ष विजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही एसपी अमित कुमार आनंद फोर्स पहुंचे। पुलिस बल को देखकर भीड़ खेतों की ओर भाग गए। एसएसआई हसीब अहमद की तहरीर पर पुलिस ने संतराम, संजय, अनिल, रामसिंह, वीरभान, अवधेश,सतीश, सुशील यादव, रक्षपाल, विशंभर सिंह, पुष्पेंद्र , विवेक यादव, नंदराम, बैजनाथ, राकेश, रावेंद्र, अमर सिंह, विशुनदयाल, देवकुमार, अशोक कुमार व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, पथराव व सरकारी कार्य बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सगे भाई देव कुमार, अशोक कुमार, संतराम,संजय, अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमले में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शराब के लिए हुआ था विवाद
सिखवापुर गांव में नरेंद्र के घर पर छठी का कार्यक्रम था। वह गांव के सोनी से देसी शराब लेने गए थे, जहां विवाद हुआ। इसके बाद महिलाओं ने थाने आकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि सोनी देसी शराब अवैध तरीके से गांव में बेचता है। जब ये लोग थाने से वापस घर गए तो गांव के बाहर सोनी और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर पीआरवी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। सिपाहियों को लेने जब एंबुलेंस पहुंची तो ग्रामीणों ने उसमें भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें