फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पिता ने 50 हजार में किया बेटी का सौदा, तीन गुने उम्र के अधेड़ से तय कर दी शादी

Tue, 26 Oct 2021 11:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। पिता ने 40 वर्षीय अधेड़ से 50 हजार रुपये लेकर बेटी की शादी तय कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता ने 13 वर्षीय किशोरी की उससे तीन गुना उम्र के अधेड़ से शादी तय कर दी। अधेड़ को देखने के बाद किशोरी ने शादी से इनकार किया तो पिता ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने सीओ को रोते हुए आपबीती सुनाई। सीओ ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


पढ़ने-लिखने की रुचि देखकर स्कूल में दाखिला करा दिया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी की मां की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिता ने खजुआ गांव में रहने वाले 40 वर्षीय अधेड़ से 50 हजार रुपये लेकर शादी तय कर दी।

गुपचुप ढंग से शादी की तैयारी शुरू कर दी। किशोरी ने अधेड़ को देखा तो उसके होश उड़ गए। किशोरी ने अपने से तीन गुना उम्र के अधेड़ से शादी करने से मना कर दिया। इस पर पिता उत्पीड़न करने लगे। सोमवार सुबह वह सीओ दीपक दुबे के पास पहुंची।
विज्ञापन


उन्हें मामले की जानकारी दी। सीओ ने थानाध्यक्ष ठठिया को फोन पर पीड़िता के पिता को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद पूछताछ शुरू की। किशोरी ने बताया कि मां नहीं हैं। पिता ने पढ़ाया नहीं है। इसके बाद सीओ ने जूनियर हाईस्कूल में दाखिला करवाया। अब मंगलवार को वह स्कूल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें