फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: करंट की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 15 Sep 2025 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पशु चरा कर घर जा रही बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुर गांव निवासी फुलश्री (60) रविवार शाम पशुओं को चरा कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान वहां लगी डीपी की खुली केबिल की चपेट में आ गई और झुलस गई।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे मोतीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की बात कही है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें