फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएमएस से बोले- किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए

Tue, 12 Jul 2022 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

बृजेश पाठक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में सिर्फ 13 मेडिकल कॉलेज थे। इसके कारण चिकित्सकों की कमी है। अब हर जनपद में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। जल्दी ही चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार दोपहर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. शक्ति बसु को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। अगर कोई दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है तो लोकल से खरीद कर दवा अस्पताल में रखें।

विज्ञापन


पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में सिर्फ 13 मेडिकल कॉलेज थे। इसके कारण चिकित्सकों की कमी है। अब हर जनपद में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। जल्दी ही चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की। एक्स-रे के इंतजार में बैठे एक मरीज की समस्या सुनकर तत्काल एक्सरे कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें