यूपी के कन्नौज जिले में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।
कन्नौज जिले के सौरिख कस्बे में सीएसबी रोड स्थित आई स्मार्ट हॉस्पिटल में मंगलवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं तीमारदारों के हंगामे व तोड़फोड़ से अस्पताल कर्मी, संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी सीएमओ टीम के साथ पहुंचे और कार्रवाई करते हुए आशा एवम अस्पताल की दो महिला कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।