फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ता हुए लामबंद

विज्ञापन
फोटो 30सीएचबीपी55: एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा नरायन सिंह, मह - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। तिर्वा में एसडीएम गरिमा सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को छिबरामऊ के वकीलों का भी साथ मिला है।
विज्ञापन

वकीलों ने तिर्वा एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल का एलान कर दिया और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
इसमें वकीलों की समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा नरायन सिंह, महासचिव सुशील पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम से संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि तिर्वा के वकीलों की ओर से एसडीएम गरिमा सिंह के दुर्व्यवहारपूर्ण रवैया के खिलाफ आंदोलन चलाकर उनके न्यायालय व कार्यालय का वहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन से वकीलों की दो चक्र की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे वकीलों में रोष है।
छिबरामऊ के वकील अपने तिर्वा के साथियों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनकी मांग का समर्थन करते हैं। वकील मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तिर्वा के वकीलों की समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो वह हड़ताल पर रहकर उग्र आंदोलन के लिए विवश हाेंगे।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र मिश्रा, जयवीर सिंह यादव, पूर्व महासचिव ललित प्रताप सिंह, चंद्रजीत यादव, नेम सिंह यादव, विकास सक्सेना, अंकुर मिश्रा, संदीप चौहान, रुपेश दुबे, पुष्पेंद्र, घनश्याम यादव व आलोक दीक्षित सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें