फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: चार दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, मचा कोहराम

Thu, 24 Feb 2022 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम धीरपुर निवासी बृजेश उर्फ बरेलाल रविवार को कुशलपुर गांव के मुनेश बीरपुर गांव के सुरेंद्र संजीव के साथ निकला था। इन युवकों ने एक विद्यालय में शराब पार्टी की थी।
विज्ञापन


नशा होने पर इन लोगों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। उसके बाद से बरेलाल गायब हो गया। उसकी पत्नी ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच गुरुवार सुबह कस्बे के लोगों ने जीप अड्डे के पास तालाब में शव को पानी में उतराते देखा।

शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराई। गांव के लोगों ने शव की पहचान बेरलाल के रूप में की। शव मिलने की सूचना पर बरेलाल के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें