फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, एक-एक कर दो वाहन और भिडे़

Mon, 23 Nov 2026 11:06 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का मंजर देख हर कोई सहम गया। 
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की तरह जा रही डीसीएम ट्रक के पीछे जा टकराए। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दो वाहन और टकरा गए। छह लोग वाल वाल बच गए। जिला मैनपुरी के थाना बरनाल अंतर्गत सोथरा निवासी अवधेश चंद्र (28) डीसीएम पर सरसों तेल लोग कर लखनऊ की तरह जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मुंडाला गांव के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब पहुंचते ही झपकी आने के कारण आगे जा ट्रक से डीसीएम टकरा गई।

विज्ञापन


चालक केबिन में फंस गया तभी पीछे से आ रहा ट्रक भी डीसीएम से जा टकराया। चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग गया। इस दौरान गाजियाबाद के साहिबाबाद अंतर्गत लाजपत नगर निवासी राजेंद्र कुमार अग्रवाल पुत्र चंद्र प्रकाश अग्रवाल की कार भी ओवर टेक के प्रयास में ट्रक के साइड में टकरा गई। कार में थाना मंसूरी के गंगापुरम निवासी विकास  चौरसिया, राधा चौरसिया, ललित कुमार, राहुल भी थे।

सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय, फायर सर्विस तालग्राम रामनिवास एवं सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे। फंसे हुए चालक अवधेश को काफी प्रयास के बाद निकला गया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद थाने खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीसीएम मालिक और मृतक चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी देती गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें