फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Case: नवाब सिंह के भाई नीलू ने कोर्ट में किया सरेंडर, 12 दिनों से पुलिस की टीमें कर रहीं थी तलाश

Tue, 03 Sep 2024 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: दुष्कर्म कांड में आरोपी नवाब सिंह के भाई नीलू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस विगत 12 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
neelu yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में किशोरी से दुष्कर्म में जेल गए सपा नेता नवाब सिंह यादव के भाई और मामले साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपित 25 हजार के इनामी नीलू यादव ने आखिरकार पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया l पुलिस इस मामले में नीलू की करीब 12 दिनों से तलाश कर रही थी l

विज्ञापन

बता दें कि दुष्कर्म कांड में आरोपी नवाब सिंह के जेल जाने के बाद पुलिस ने विगत 21 अगस्त को सह आरोपित पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया l पूछताछ में उसने बताया कि नीलू ने किशोरी का मेडिकल न कराने और मामले में कुछ लोगों के नाम लेकर इसे साजिश बताने के लिए उसे दस लाख का प्रलोभन दिया था l
इसी के चलते वह मीडिया के सामने बयान देकर फरार हो गई थी l बुआ के बयान के बाद से ही पुलिस ने नीलू की तलाश शुरू कर दी थी l पुलिस की करीब 12 टीमें उसकी 12 दिनों से खाक छान रही थीं l इतना ही नहीं पुलिस ने उसके करीबी और संपर्क में रहे करीब 40, लोगों से पूछताछ भी की l

विज्ञापन
Trending Videos

पॉक्सो एक्ट की अदालत में आत्मसमर्पण किया
इसके बावजूद इसके नीलू पुलिस को चकमा देता रहाl इधर, नवाब की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का शिकंजा और कड़ा हुआ, तो अखिरकार उसने मंगलवार को कोर्ट पहुंच विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया l
विज्ञापन

साक्ष्यों से छेड़छाड़ और किशोरी का मेडिकल न कराने के लिए किशोरी की बुआ को पैसों का प्रलोभन देने के आरोपित नीलू यादव ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है l पुलिस उसकी तलाश कर रही थीl  -अमित कुमार आनंद एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें