नेहरू महाविद्यालय में आयोजित जनसभा के मंच पर चढ़ रहे एक दिग्गज भाजपा नेता को कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और हाथापाई कर दी। हालांकि बाद में मंच पर मौजूद अन्य भाजपाइयों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
दरअसल यह घटना कन्नौज में बीजेपी के जनविश्वास यात्रा के दौरान हुई। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था। वर्तमान विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।