विरोध करने पर दबंगों ने पुलिस पर सरिया से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों के हमले से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों में किसी तरह भाग कर जान बचाई। मामले में सिपाही दीपक ने सदर कोतवाली में सरोज, विक्की और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।