फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, तीस सवारियां घायल…अस्पताल में भर्ती, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Tue, 15 Oct 2024 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में 30 सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में लखनऊ से दिल्ली जा रही प्राईवेट बस सोमवार रात करीब एक बजे डिवाइडर से टकराकर पोल व फेसिंग तोड़ते हुए जा रूकी। बस में 50 सवारियां बैठी हुईं थीं। हादसे में करीब 30 सवारियां घायल हो गईं। यूपीडा व पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश, ग्वालियर बच्चा विहार कॉलोनी पिंटू पार्क निवासी चालक नीलकमल उर्फ नीरज पुत्र हरगोविंद फौजी बस सर्विस लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 50 सवारियां थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिलकापुर गांव के पास अचानक चालक को झपकी आ गई।
इसके चलते बस अनियंत्रित होकर मिडिल डिवाइडर से टकराकर ऊपर पर चढ़ गई । हादसे से बस क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार करीब 30 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर आईडीसीसीएल वाहन संख्या 6, आरजीबीईएल एल सेफ्टी वाहन, क्रेन, एम्बुलेंस 172,  सुरक्षा अधिकारी व सहायक सुरक्षा अधिकारी और थाना प्रभारी शशीकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन की मदद से बस को हटवाया
रात में सेफ्टी कोन लगाकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा गया। बस को हाइड्रा और क्रेन की मदद से पीली पट्टी पर खड़ा कर दिया गया है। बस की सवारियों को अन्य प्राइवेट बसों से दिल्ल रवाना किया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें