तभी जिला रामपुर के थाना मंसूरपुर निवासी यादेव पुत्र मिश्रीलाल ट्रक चालक व कंडक्टर साहिल पुत्र सिकंदर खान निवासी मंसूरपुर जिला रामपुर के बदायूं से ट्रक में गेहूं भरकर बेंगलुरु ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे से बस में चीख पुकार मच गई और 30 सवारियां घायल हो गईं। ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बस चालक व परिचालक और ट्रक का कंडक्टर फरार
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सौरिख व सकरावा पुलिस और छह से अधिक एम्बुलेंस के कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को बस से निकाल कर मिनी पीजीआई सैफई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद बस का चालक व परिचालक और ट्रक का कंडक्टर मौके से फरार हो गया।
वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया
सुरक्षा अधिकारी ने बताया बस में संत कबीर नगर, गोंडा, देवरिया अन्य जनपद समेत गुजरात राज्य की सवारियां मौजूद थी। इसमें गंभीर पांच लोगों को मिनी पीजीआई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में 24 घायलों को भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया जा रहा है।