सिकंदरपुर। चौकी क्षेत्र के ग्राम पूरन नगला निवासी विश्वजीत राजपूत (35) की शादी पांच साल पहले दिबियापुर निवासी सोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद ही अनबन के चलते सोनी चार साल पहले ही उसे छोड़कर मायके चली गई। परिजनों ने बताया कि विश्वजीत कई दिनों से पत्नी को वापस लाने के लिए फोन कर रहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। पत्नी के वियोग के चलते बुधवार की शाम 6 बजे उसने गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। (संवाद)