फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: आबादी के बीच टूटा 33 हजार वोल्ट का तार, टिनशेड में लगी आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sat, 24 Oct 2026 12:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: उमर्दा कस्बे में आबादी क्षेत्र से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार शनिवार सुबह अचानक टूटकर एक कपड़े की दुकान के टिनशेड पर गिर गया, जिससे वहां आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई जनहानि नहीं हुई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
33 हजार की लाइन का टूटा तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के उमर्दा कस्बे में आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार शनिवार सुबह अचानक टूटकर गिर पड़ा। तार एक कपड़े की दुकान के टिनशेड पर गिरा, जिससे आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर साफ कहा कि जब तक हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा गार्ड नहीं लगाए जाते, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने दी जाएगी। उमर्दा स्थित काऊ मिल्क प्लांट और वेजिटेबल प्लांट को बिजली आपूर्ति करने के लिए करीब 10 साल पहले अनुमानित पांच करोड़ की लागत से  33 हजार वोल्ट की लाइन कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर आबादी क्षेत्र से होकर गुजरी है।

Trending Videos
विज्ञापन





जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई गंभीरता

शनिवार सुबह करीब छह बजे फॉल्ट के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार दुकान के टीनशेड पर गिरने से आग लग गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कस्बा निवासियों ने बताया कि आबादी में हाईटेंशन लाइन से होने वाले खतरे को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने तारों के नीचे सुरक्षा गार्ड लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता के चलते सुरक्षा गार्ड लगाने का काम अब तक अधूरा पड़ा है। कहना है कि सुरक्षा इंतजाम पूरे कराने के लिए कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें