फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली हाईवे स्थित पांचाल घाट गंगा पुल पर शनिवार सुबह जाम लग गया। पुल की मरम्मत के चलते वन-वे आवागमन होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बस, ट्रक, कार और बाइकों के फंसने से यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्री बसों से उतरकर पैदल ही पुल पार करते दिखे।
बताया गया कि पांचाल घाट पुल 50 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। आए दिन इसके जॉइंट खुल जाते हैं और सरिया बाहर निकल आती है। शुक्रवार रात पुल पर मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत वाली जगह पर डिवाइडर लगा दिए गए हैं, जिससे आवागमन एक ही लेन से हो रहा है। इसी वजह से शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से जाम की स्थिति बन गई।