रावतपुर से सिटी ट्रांसपोर्ट के ज्यादा साधन की उपलब्धता और फर्रुखाबाद रूट की ज्यादातर ट्रेनों का स्टॉपेज होना भी रावतपुर स्टेशन के पक्ष में जाता है। जबकि, कल्याणपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकती हैं। रावतपुर स्टेशन क्षेत्रफल में भी बड़ा है। यहां लूप लाइन भी है, जिससे कोई ट्रेन यहां खड़ी रह सकती है। तकनीक के लिहाज से भी रावतपुर स्टेशन बेहतर है।
मंडलायुक्त ने पीएम-सीएम और रेल मंत्री का जताया आभार
अनवरगंज से मंधना के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने और डीपीआर का बजट मंजूर होने पर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया है।
जानिए क्यों है रावतपुर स्टेशन इतना महत्वपूर्ण
- एनईआर का शहर में मुख्य स्टेशन, क्षेत्रफल ज्यादा, विस्तार संभव
- यहां तीन रेलवे लाइन जबकि कल्याणपुर में लूप लाइन नहीं
- यहां 12 से 15 हजार यात्री लोड, कल्याणपुर में एक चौथाई
- रावतपुर पूर्ण रेलवे स्टेशन जबकि कल्याणपुर रोड साइड स्टेशन