फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: विवादित पोस्ट डालने पर भाजयुमो के नेता गिरफ्तार, आईपीसी की धाराओं में मामला हुआ दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर हिंसा मामले में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री हर्षित श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आज कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री हर्षित श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानुपर में हुई हिंसा और बवाल के बाद सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर धर्म या जाति के नाम पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

बता दें कि भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री हर्षित श्रीवास्तव ने मंगलवार को बवाल से संबंधित एक विवादित पोस्ट किया। कुछ ही देर में उसका स्क्रीन शॉट ग्रुपों पर वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल उसको संज्ञान में लेकर केस दर्ज कराया और आधे घंटे के भीतर ही गिरफ्तारी हो गई।
हर्षित श्रीवास्तव भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला मंत्री है और पूर्व में डीएवी कॉलेज का अध्यक्ष भी रह चुका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हुई। आनन फानन इसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने लोगों से अपील की है कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे शहर का माहौल खराब हो। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी एसआईटी कर रही है। कोई भी हो अगर उसने कानून का उल्लंघन किया, तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें