फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Elevated Track Project: वजूद खो सकता है कल्याणपुर स्टेशन, अनवरगंज-मंधना के बीच बनेगा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक

Wed, 08 Jun 2022 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अनवरगंज-मंधना रेलवे स्टेशन के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने जा रहा है। इसके लिए रेलवे और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रावतपुर और कल्याणपुर में से एक स्टेशन को खत्म करने का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
कल्याणपुर स्टेशन, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अनवरगंज-मंधना रेलवे स्टेशन के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने पर कल्याणपुर स्टेशन का वजूद खत्म हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह रावतपुर स्टेशन का यात्री लोड अधिक होने के साथ-साथ उसका एक पूर्ण स्टेशन होना है, जबकि कल्याणपुर रोड साइड स्टेशन है।

विज्ञापन

रेलवे सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त सर्वे टीम ने इनमें से किसी एक स्टेशन को खत्म करने का सुझाव देते हुए इन दोनों स्टेशनों का बहुत करीब होना उचित नहीं माना था। इस लिहाज से भी कल्याणपुर स्टेशन के खत्म होने का संभावना ज्यादा है, क्योंकि मंधना स्टेशन से उसकी दूरी लगभग उतनी ही है, जितनी उसकी रावतपुर स्टेशन से है।
इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है रावतपुर रेलवे स्टेशन
रावतपुर रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे का ऐसा पहला स्टेशन है, जो उत्तर मध्य रेलवे के अनवरगंज स्टेशन से जुड़ता है। इसे इंटरचेंज स्टेशन कहते हैं यानी यहां रेलवे के जोन और मंडल दोनों बदल जाते हैं। वैसे कल्याणपुर रेलवे स्टेशन भी पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में आता है] लेकिन यह रोड साइड स्टेशन है। 

विज्ञापन

रावतपुर से सिटी ट्रांसपोर्ट के ज्यादा साधन की उपलब्धता और फर्रुखाबाद रूट की ज्यादातर ट्रेनों का स्टॉपेज होना भी रावतपुर स्टेशन के पक्ष में जाता है। जबकि, कल्याणपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकती हैं। रावतपुर स्टेशन क्षेत्रफल में भी बड़ा है। यहां लूप लाइन भी है, जिससे कोई ट्रेन यहां खड़ी रह सकती है। तकनीक के लिहाज से भी रावतपुर स्टेशन बेहतर है। 

मंडलायुक्त ने पीएम-सीएम और रेल मंत्री का जताया आभार
अनवरगंज से मंधना के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने और डीपीआर का बजट मंजूर होने पर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया है।
विज्ञापन

जानिए क्यों है रावतपुर स्टेशन इतना महत्वपूर्ण
  • एनईआर का शहर में मुख्य स्टेशन, क्षेत्रफल ज्यादा, विस्तार संभव
  • यहां तीन रेलवे लाइन जबकि कल्याणपुर में लूप लाइन नहीं 
  • यहां 12 से 15 हजार यात्री लोड, कल्याणपुर में एक चौथाई
  • रावतपुर पूर्ण रेलवे स्टेशन जबकि कल्याणपुर रोड साइड स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें