फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसाः कालका एक्सप्रेस की पिन टूटी, पलटने से बची

Sun, 10 Jun 2018 07:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कालका एक्सप्रेस की पिन टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः हावड़ा से दिल्ली जा रही कालका मेल के यात्री शनिवार को बाल-बाल बच गए। इस ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पर प्रवेश करते ही रेलवे के रोलिंग स्टाक कर्मचारियों को पार्सल यान की बोगी में टूटी पिन देखी। अगर इस पिन को न बदला गया होता तो यह तेज रफ्तार होने पर बेपटरी हो जाती और बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

कालका मेल दोपहर 3:58 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी। इस ट्रेन के पार्सल यान बोगी का पहिया और स्प्रिंग के बीच लगी पिन टूटी थी। रोलिंग स्टॉक कर्मचारियों ने इसे समय रहते देख लिया। इसकी जानकारी कैरिज एंड वैगन विभाग के अफसरों और इंजीनियरों को दी गई। स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे।

 

ट्रेन को रेड सिग्नल देकर रोक दिया गया और कंट्रोल रूम को मैसेज भेजा गया। डेढ़ घंटे तक चली मरम्मत के बाद टूटी पिन को निकालकर दूसरी पिन लगाई गई। इसके बाद शाम 5:35 बजे रवाना हुई। अफसरों ने बताया कि अगर इसे समय रहते न देखा गया होता तो ट्रेन की गति बढ़ने पर निश्चित तौर पर ट्रेन के डिरेल होने की आशंका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें