फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalindi Express: हाईवे की ओर से सिलिंडर लेकर आए...खेत से भागे थे शातिर, संदिग्ध नंबरों को ट्रेस कर रही पुलिस

Tue, 10 Sep 2024 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रचने वाले शातिर हाईवे की ओर से सिलिंडर लेकर रेल पटरी तक पहुंचे और घटना के बाद पटरी की दूसरी तरफ मक्के के खेत से भाग निकले। पुलिस ऐसा अनुमान इस लिए लगा रही है, क्योंकि खोजी कुत्ता जहां एक ओर रेल पटरी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हाईवे तक गया। वहीं घटनास्थल के दूसरी तरफ झाड़ियों से होते हुए मक्के के खेत तक गया। जहां कुछ फुट प्रिंट भी मिले हैं। दोपहर दो बजे डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह, रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

Kalindi Express - फोटो : amar ujala

होटल संचालक ज्ञानू शुक्ला से पूछताछ
ट्रेनर विजय कुमार डॉग यामिनी को सबसे पहले उस स्थान पर ले गए जहां सिलिंडर पड़ा मिला था। यहां कुछ देर सूंघने के बाद कुत्ता पटरी के किनारे किनारे टहलता हुआ सिलिंडर गाड़े जाने वाली जगह पर पहुंचा। इसके बाद वह पटरी के किनारे से होता हुआ सड़क पर आ गया। फिर पटरी और उसके बाद वह हाईवे की ओर घूम गया। जहां वह टोल प्लाजा से कुछ पहले बने कान्हा रसोई होटल के पास गया। दो बार होटल के अंदर तक गया। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक ज्ञानू शुक्ला से पूछताछ की।

Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला

बाहर से आए लोगों की तलाश शुरू
वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश की जांच कर रही एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। ट्रेन को डिरेल कर आग लगाने के षड्यंत्र की बात साफ होने के बाद जांच अधिकारी घटना के पीछे आतंकी नेटवर्क का हाथ होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अधिकारी आधिकारिक तौर पर बोल नहीं रहे हैं, लेकिन नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास के गांवों में हाल के दिनों में बाहर से आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला

सक्रिय संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है
इस काम के लिए आसपास के मोबाइल टॉवरों के डाटा की स्क्रूटनी भी शुरू कर दी गई है। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि साजिश की बात अब साफ हो चुकी है। चूंकि घटनास्थल के आस पास के गांवों में बड़ी संख्या में बाहरी लोग आए हुए हैं। ऐसे में उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल टॉवर के जरिए घटना के वक्त सक्रिय संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही और भी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला

विदेशी लोग भी एजेंसियों के रडार पर
एनआईए, एटीएस और आईबी की जांच के दायरे में देश विदेश से आए लोगों को भी लिया गया है। बिल्हौर के मकनपुर में हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह की मजार है। यहां देश-विदेश से बड़े पैमाने पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस वजह से पुलिस ने जांच के दायरे में उन लोगों को भी लिया है। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की ली जा रही मदद
हादसे वाले दिन ट्रैक के आसपास की गतिविधि और वहां घूमने वालों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के साथ ही परंपरागत मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया है। साथ ही इलाके में पूर्व में तैनात रहे सेवारत व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से भी संपर्क किया गया है। कुछ सेवानिवृत्त कर्मी सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच भी गए और उन्होंने अपने पुराने संपर्कों को सक्रिय भी कर दिया है। चूंकि जांच एजेंसियां इस मामले को किसी बड़े हादसे की चेतावनी के रूप में लेते हुए जांच कर रही हैं। यही वजह है कि किसी भी तरह से जानकारी जुटाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
मुड़ेरी घटनास्थल पर आरपीएफ, पुलिस और खुफिया तैनात
रविवार को घटना के बाद शिवराजपुर मुड़ेरी में दो दारोगा, चार सिपाही सहित आरपीएफ के सिपाहियों की तैनात के साथ ही खुफिया विभाग को भी तैनात किया गया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक रात गश्त के लिए भी अतिरिक्त रेल कर्मियों को लगाया गया है।

Kalindi Express - फोटो : amar ujala
एटीएस आईजी ने पुलिस संग की बंद कमरे में चर्चा
एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी ने घटनास्थल मुड़ेरी गांव के नजदीक क्रॉसिंग संख्या 43 सी के पश्चिमी छोर तक निरीक्षण किया। इसके बाद शिवराजपुर थाने में पुलिस के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक चर्चा की। सूत्रों के अनुसार बर्राजपुर रेलवे स्टेशन, नेवादा टोल प्लाजा, बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर-मक्कापुरवा सहित कन्नौज सहित अन्य जनपदीय सीमाओं पर रहने वाले संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

ऐसे जाने ट्रेन हादसे में कब क्या हुआ

  • रविवार शाम 7:24 बजे : कालिंदी एक्सप्रेस सेंट्रल से भिवानी के लिए निकली
  • रात 8:30 बजे: बर्राजपुर से आगे पहुंची
  • 8:37 बजे: मुंडेरी क्रॉसिंग से आगे सिलिंडर से टकराई
  • 8:51 बजे: जांच के बाद ट्रेन बिल्हौर के लिए रवाना
  • 9:01 बजे: बिल्हौर स्टेशन पहुंची ट्रेन
  • 9:10 बजे: भिवानी के लिए रवाना
  • 1:27 बजे: शिवराजपुर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
  • सोमवार सुबह 10:15 बजे: एटीएस आईजी नीलाब्जा चौधरी पहुंचे
  • 2:01 बजे: डीसीपी वेस्ट और डॉग स्क्वॉड पहुंचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें