फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- एक तरफ योगी जी और एक तरफ मोदी जी, पर हैं दोनों ढोंगी जी

Wed, 24 Apr 2019 03:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया हरदोई पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में आज कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा के समर्थन में सभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी विदेश में जाकर नेताओं को झप्पी दे रहे हैं और देश का किसान आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई जिले की गंगा जमुनी तहजीब ने पूरे विश्व में एकता का संदेश दिया है। अबकि चुनाव में बस जनता का साथ चाहिए। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं ने पकोड़े तले और बाबा मंत्री बने।

साथ ही बोले कि एक तरफ योगी जी और एक तरफ मोदी जी, पर हैं दोनों ढोंगी जी। उन्नाव विधायक प्रकरण पर कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नहीं भाजपा सरकार में तो बेटी पढ़ाओ और भाजपा विधायकों से बचाओ का नारा होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें