फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पड़ोस के जनपदों में शव की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। दस दिन पहले कहीं से लाकर फेंके गए युवती के शव की पहचान न होने से उसकी हत्या की गुत्थी सुलझ नही पा रही है। युवती के शव की शिनाख्त के लिए युवती के शव की फोटो लेकर बकेवर थाना पुलिस कर्मियों को आसपास के जनपदों में भेजा गया लेकिन कहीं से कोई शिनाख्त का सूत्र नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र में बिजौली के पास नेशनल हाइवे से आधा किमी दूर भीमनगर बेरीखेड़ा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर 14 अगस्त को हाथ-पैर बंधे चादर में लिपटी अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। युवती की उम्र 23 साल के करीब बताई गई थी। शव के गर्दन पर किसी फंदे जैसा निशान बना हुआ था। पहचान न होने पर 72घंटे बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की दम घुटने मौत होना बताया गया।

थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि युवती के शव की फोटोग्राफ बनवाकर सभी चौकी क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को देकर उन्हें जनपद से सटे अन्य जनपदों औरैया, फिरोजाबाद, भिंड, मैनपुरी, जालौन आदि के थानों में भेजकर मृत युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें