फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला: टॉर्च की रोशनी में साक्षात्कार, 14 कंपनियां लेकर आईं 730 नौकरियां, 273 का किया चयन

Thu, 25 Aug 2022 03:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टॉर्च की रोशनी में साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटीआई पांडु नगर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। एक हॉल में कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। 443 अभ्यर्थी यहां आए थे। भीड़ के कारण स्थितियां ये थीं कि अभ्यर्थी यह भी सुन नहीं पा रहे थे कि कंपनी के प्रतिनिधि पूछ क्या रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही तो टॉर्च की रोशनी में साक्षात्कार लिए गए। बुधवार को प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में लगा रोजगार मेला अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। मेले में कुछ कंपनियों ने रिज्यूम जमा करके अभ्यर्थियों का नाम रजिस्टर में लिखकर उनसे जाने के लिए कह दिया।

कुछ बताया तक नहीं। वहीं, कुछ कंपनियों ने साक्षात्कार में नाम और ट्रेड पूछकर औपचारिकता निभाई। मेले में 14 कंपनियां 730 नौकरियां लेकर आई थीं। विभिन्न जिलों से आए 443 अभ्यर्थियों में से कंपनियों ने 273 का चयन नौकरी के लिए किया। इस दौरान सेवायोजन विभाग के सहायक सेवायोजन अधिकारी निधि वर्मा, प्रिया गौतम, आईटीआई से मेला प्रभारी अरुण मिश्रा और प्लेसमेंट ऑफिसर प्रमोद पांडेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन


समझ में ही नहीं आ रहा है कि कहां क्या करें। हॉल में इतनी भीड़ है कि आवाज ही समझ में नहीं आ रही है। तीन कंपनियों में रिज्यूम जमा किया है। देखो क्या होता है। - कृष्णा प्रताप, गोरखपुर
ऐसा रोजगार मेला तो कभी नहीं देखा। यहां नौकरी देने के नाम पर मजाक किया जा रहा है। पहले से पता होता कि ऐसी व्यवस्था होगी तो घर से आते ही नहीं। - प्रशांत शर्मा, पनकी
रिज्यूम जमा किया और नाम नोट करने के बाद कहा कि जाओ। अब क्या करना है किसी को कुछ नहीं पता। यहां केवल ड्रामा किया जा रहा है। - वीरेंद्र कुमार, शिवराजपुर
दो कंपनियों के स्टॉल पर गए थे। रिज्यूम जमा करने के बाद कहा गया कि अब ऑनलाइन लिंक आएगा, उस पर टेस्ट लिया जाएगा। इतना करने के लिए यहां क्यों बुलाया। - विमल, गुमटी नंबर पांच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें