बीती 17 जून को निक्की ने सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान बताया कि उनकी बहन के कान और नाक में सोने की बाली थी। पोस्टमार्टम के बाद यह जेवर गायब थे। सीएमओ ने यह सुना तो सकते में आ गए और गोपनीय ढंग से पूछताछ कराई। अब पूरे मामले में सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार और सीएचसी अहिरोरी के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह को जांच सौंपी गई है। सोमवार तक स्पष्ट जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।
महिला सिपाही ने घटना की जानकारी दी है। यह घटना बेहद शर्मनाक है। पोस्टमार्टम हाउस के जिस कर्मचारी ने भी यह हरकत की है उसे छोड़ेंगे नहीं। - डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ