जेईई मेंस के फाइनल परिणाम में कानपुर के अखिल गुप्ता ने सिटी टॉप की है। अखिल आईआईटी से बीटेक करने के बाद यूपीएससी का एग्जाम देंगे। अखिल का कहना है कि चार बार हुई जेईई मेंस की परीक्षा से उनको यह फायदा हुआ कि हर बार वह अपनी कमियां सुधारते गए और अंत आते-आते उन्होंने एक अच्छा परसेंटाइल पाया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मंगलवार देर रात जारी हुए जेईई मेंस के फाइनल परिणाम में शारदा नगर के रहने वाले अखिल गुप्ता की ऑल इंडिया रैंक 421 आई है। यह 99.97 परसेंटाइल के साथ सिटी टॉपर बने हैं। बातचीत में बताया कि कोचिंग के शिक्षक और रोजाना 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करके उनको यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
अखिल का कहना है कि चार बार हुई जेईई मेंस की परीक्षा से उनको यह फायदा हुआ कि हर बार वह अपनी कमियां सुधारते गए और अंत आते-आते उन्होंने एक अच्छा परसेंटाइल पाया है। उनको यह परसेंटाइल मई में प्रस्तावित अगस्त में हुई परीक्षा से मिला है। इनके पिता डॉ अवनीश कुमार गुप्ता उर्सला में डेंटल सर्जन और मां चेतना गुप्ता ग्रहणी है।
यह आईआईटी कानपुर, दिल्ली, मुंबई या रुड़की से बीटेक करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इन्होंने डॉक्टर वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी से 2021 में 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
जेईई मेंस के परिणामों में शहर के 500 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने बेहतर परसेंटाइल प्राप्त किया है। इस बार जेईईमेंस में 87.89 परसेंटाइल पाने वाले छात्र छात्राएं जेईई एडवांस के लिए योग्य हैं। जेईई मेंस क्वालीफाई करने के बाद एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में बीटेक और बीई पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है। जो छात्र छात्राएं 4 अक्टूबर को होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा को पास कर लेंगे उनको आईआईटी में दाखिला मिलेगा।