फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result: विकास नगर के कुशाग्र बने सिटी टॉपर, ऑल इंडिया 109वीं रैंक हासिल की

Sat, 16 Oct 2021 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कुशाग्र ने कोटा से 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। यह आईआईटी दिल्ली से सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं। कहा कि बीटेक के बाद मास्टर की पढ़ाई और सिविल सेवाओं की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
कुशाग्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस्ड में कानपुर के विकास नगर निवासी कुशाग्र गुप्ता ने जोन में पांचवां हासिल किया है। ऑल इंडिया 109वीं रैंक पाकर वह शहर के भी टॉपर बने हैं। जोन में पहले स्थान पर भोपाल के यश विरानी हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 37 है।
विज्ञापन


कटनी के उत्कर्ष सिंह ने 84वीं रैंक पाकर जोन में दूसरा, लखनऊ के मलिक हम्मद फैसल ने 87वीं रैंक पाकर तीसरा और टीकमगढ़ के अतिशय जैन ने 104 रैंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया है। कुशाग्र ने बताया कि वह पांचवीं कक्षा में थे, तब पिता शरद गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

मां अंजू राजकीय पॉलिटेक्निक में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि मां के परिश्रम को देखकर ठान लिया था कि एक दिन कुछ ऐसा करूंगा, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए। इस सफलता ने उनके परिश्रम को सफल कर दिया है। कुशाग्र ने कोटा से 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। यह आईआईटी दिल्ली से सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं। कहा कि बीटेक के बाद मास्टर की पढ़ाई और सिविल सेवाओं की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें