जेईई एडवांस का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। दसवीं में यूपी टॉपर और 12वीं में सिटी टॉपर रहे कानपुर के गौतम रघुवंशी को जेईई एडवांस में 323 रैंक मिली है। यह उनकी कैटेगरी रैंक है।
विज्ञापन
गौतम की पहली पसंद आईआईटी कानपुर है और वह इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग से पढ़ाई करना चाहते हैं। विजय नगर के रहने वाले गौतम रघुवंशी के पिता धीरज रघुवंशी केडीए कर्मी हैं और मां गृहिणी हैं। आईआईटी करने के बाद गौतम आईएएस की तैयारी करेंगे।