फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेरह केंद्रों पर आज होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Sat, 18 Jan 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में रिक्त 80 सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा होगी। कुल 4403 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय, सहायता व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में आगे की पढ़ाई का विकल्प है। जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की आवासीय शिक्षा व्यवस्था है। प्रवेश परीक्षा के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां, श्रीरामस्वरूप ग्रोमोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां, श्रीदेवी सहाय इंटर कॉलेज डेरापुर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज झींझक, बाघपुर इंटर कॉलेज बाघपुर, श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, भारती विद्यापीठ इंटर कॉलेज राजपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदरा, आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद, शिव सहाय इंटर कॉलेज कौरु फरहदपुर, नेहरू इंटर कॉलेज गजनेर व क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई केंद्र बनाए गए हैं। प्राचार्य शशिबाला ने बताया कि सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें