फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम पांच बजे से 12 घंटे तक बंद रहेगी जरीब चौकी क्रॉसिंग, रेलवे ब्लॉक लेकर कराएगा ट्रैक की मरम्मत

Tue, 29 Jun 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन की जरीब चौकी क्रॉसिंग मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी। रेलवे इस दौरान ब्लॉक लेकर ट्रैक की मरम्मत का काम कराएगा।
विज्ञापन


जिन्हें जीटी रोड से क्रॉसिंग के उस पर जाना या आना है, वे गुमटी और कोकाकोला चौराहा रेलवे क्रॉसिंग से आ-जा सकते हैं। सहायक मंडल अभियंता फतेहगढ़ ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को पत्र दे दिया है।

जरीब चौकी क्रॉसिंग से रोजाना करीब रोजाना सवा लाख हल्के, भारी चौपाहिया और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। क्रॉसिंग ब्लॉक करके रेलवे की गैंग पहले गिट्टी छानेगी। इसके बाद गिट्टी को ट्रैक किनारे सेट किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतिम चरण में ट्रैक टाइट मशीन (टीटीएम) से पटरियों का मेंटीनेस होगा। इसके बाद गुमटी और कोकाकोला चौराहा रेलवे क्रॉसिंगों पर मरम्मत का काम प्रस्तावित है। अभी इसकी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें