फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू आतंकी हमला: कानपुर का युवक व उसकी बहन भी घायल, अस्पताल में चल रहा दोनों की इलाज, प्रशासन ने दी जानकारी

Tue, 11 Jun 2024 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जम्मू में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में शहर का एक युवक और उसकी चचेरी बहन घायल हो गए। घायलों के बारे प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के रियासी में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस में हुए आतंकी हमले में जवाहरनगर का युवक और उसकी चचेरी बहन भी घायल हुई है। दोनों का जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक अपनी बहन और बहनोई के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। घायलों के बारे प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीसामऊ के जवाहरनगर टूटी रेलवे लाइन में निर्मला गुप्ता दो बेटों रमेश और दिनेश के साथ रहती हैं। बेटियों सीता व सुनीता की शादी हो चुकी है। निर्मला ने बताया कि दिनेश चार जून को गोंडा के परशुरामपुर क्षेत्र निवासी चचेरी बहन नीलम के घर गया था।
वहां से नीलम, उसके पति देवी प्रसाद के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू चला गया। जम्मू के रियासी में आतंकियों ने जब हमला किया तो बस में सवार दिनेश और बहन नीलम भी जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सिर्फ घायल होने की जानकारी दी है। हालांकि उनकी हालत कैसी है, यह पता नहीं चल पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें