ट्रैफिक पुलिस को टैबलेट देते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। वाहनों का ई-चालान करने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस को एसपी ने 23 टैबलेट दिए। अभी तक पुलिस अपने निजी मोबाइल से ई-चालान कर रही थी। वाहन स्वामियों को चालान पर्ची नहीं मिल पाती थी। अब पुलिस उन्हें जल्द ही चालान व जुर्माने की पर्ची भी दे सकेगी।
यातायात प्रभारी दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि एसपी ने 23 यातायात पुलिस कर्मियों को विभाग की तरफ से टैबलेट उपलब्ध करा दिए हैं। टैबलेट से चालान करने पर वाहन स्वामियों को चालान की पर्ची व जुर्माने की रसीद उपलब्ध कराई जा सकेगी। मोबाइल से ई-चालान करने पर पुलिस पर्ची नहीं दे पा रही थी।
हालांकि अभी पुलिस को प्रिंटर आने का इंतजार है। एसपी ने पुलिस को यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप सिंह, आरआई चंद्रभूषण पांडेय मौजूद रहे।