फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग बंद होने से एक घंटा जाम

विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर रेलवे क्रासिंग झींझक के पास ओवर ब्रिज के लिए पिलर बनाने का काम चल रहा है। मंगलवार को खुदाई का काम शुरू कराया गया। क्रासिंग बंद होने से एक घंटे जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। गर्मी में जाम में फंसे वाहन सवार परेशान रहे।
विज्ञापन

झींझक रेलवे क्रसिंग के पास दक्षिण की तरफ सड़क के बीच ओवर ब्रिज निर्माण के लिए पिलर बनाया जाना है। गड्ढ़ा खुदाई के लिए मंगलवार को सुबह 10:42 बजे क्रासिंग बंद कर दी गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप होने से जाम में फंसे वाहन सवार परेशान रहे। 11:40 बजे फाटक खुला।
इसके बाद सड़क यातायात सामान्य हो सका। औरंगाबाद के राहुल, लगरथा के नीरज, परजनी के महेंद्र, गौरी के आशू ने बताया कि मंगलपुर-रसूलाबाद रोड के बीच सड़क में पिलर के लिए खुदाई का काम हो रहा है। इससे जाम की समस्या है। जेई सेतु निगम सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पिलर के निर्माण कार्य के चलते पूर्व में ही भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। क्रासिंग खुलने पर जल्द निकलने की होड़ से जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें