करंट से झुलस कर अचेत हो गया था युवक
इसी बीच अचानक वहां पर लगे बिजली पोल से निकली हाइटेंशन लाइन में चिंगारियां निकलने लगीं। तार टूटकर नीचे जमीन पर आ गिरा। इससे भगदड़ मच गई। अनूप भी घर की ओर दौड़ पड़ा तो वह तार की चपेट में आ गया और करंट से झुलस कर अचेत हो गया। लाइन बंद होते ही इलाकाई लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने की जाम लगाने की जिद
सूचना मिलते ही सीओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच करने लगे। इसी दौरान अनूप ने परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाने की जिद करने लगे। परिजन जाम लगाने की जिद करते हुए शव उठाने लगे तो पुलिस ने रोका और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
इस पर नायाब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली रविंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। परिजनों ने बताया कि अनूप के पिता रामलला गुर्जर व भाई शिवाजी गुर्जर गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। उसके एक बेटी आश्वि (3) व एक डेढ़ साल का बेटा दक्ष है। घटना से आक्रोशित जितेंद्र, अंकित, रवि, सोनू, संजय, गोलू, राजेश, रामजी आदि ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
लाइन बंद नहीं हुई और कुछ ही मिनटों में हादसा हो गया
उन्होंने बताया कि हादसे के कुछ देर पहले दोपहर करीब एक बजे के लगभग तारों से चिंगारियां निकलने पर लाइनमैन को फोन लगाया लेकिन लाइनमैन से बात नहीं हो सकी। इसके बाद 1 बजकर 40 मिनट पर कंट्रोल रूम उरई को फोन लगाया और लाइन बंद करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद भी लाइन बंद नहीं हुई और कुछ ही मिनटों के बाद ही यह हादसा हो गया।
रविवार को मनाई थी शादी की सालगिराह
हाइटेंशन लाइन के करंट से जिस अनूप की मौत हुई है। वह कल रविवार को अपने गांव से परिवार के साथ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने कोंच आ गया था। रविवार की देर शाम उसके अपने घर में ही बच्चों व नाते रिश्तेदारों के साथ केक काटकर शादी की सालगिरह मनाई थी।
शिकायत के बावजूद बिजली की लाइन क्यों नहीं बंद की गई, इसकी पूरी जांच करवाई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र कुमार, एसडीओ