फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने पर ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 11 Feb 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने पर ग्रामीण ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण ने घर के दरवाजे की चौखट से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को उसकी बेटी घर के बाहर पशुबाड़े में जा रही थी। तभी गांव के ही राजाराम (59) ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। बेटी के शोर मचाने पर परिजनों को आता देख आरोपी भाग गया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज होने की बात जैसे ही आरोपी को लगी तो उसने घर के दरवाजे की चौखट से गमछे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

मृतक के बेटे का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इससे आहत होकर उन्होंने जान दे दी। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है।

गांव में ही हो गया था समझौता
छेड़खानी की जानकारी पर युवती के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर उसकी पत्नी को इसकी जानकारी दी थी। जिस पर गांव के ही लोगों ने मामले में समझौता करा दिया था। शनिवार को लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें