फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली, पांच बदमाश गिरफ्तार, कार सहित डेढ़ लाख रुपए बरामद

Wed, 29 Mar 2023 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
फायरिंग में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालौन जिले के उरई में एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब कार सवार बदमाशों को बुधवार की सुबह रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

विज्ञापन


इनके पास से पुलिस को एक कार के साथ लगभग डेढ़ लाख रुपए बरामद हुए हैं। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कर्नाटक के जिला कारवार थाना मुंडेश्वर कॉलोनी निवासी आरिफ व कर्नाटक के कारवार थाना सिरसी के मोहल्ला हितलगदडे निवासी मोहम्मद गौस को पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उसके साथी कर्नाटक के जिला उत्तर कन्नड़ के ग्राम मंडी थाना मंडी निवासी अनीस शेख, आसिफ शेख व अर्सलान और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें