फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, ये सामान बरामद

Fri, 24 Jul 2026 09:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में एक महीने पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, ताला तोड़ने के औजार, नकदी, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को ग्राम बसरेही निवासी विमल सिंह के घर में चोरी हुई थी। इस मामले में थाना कदौरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

http://



संदिग्ध बदमाशों से पुलिस का हुआ सामना

थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 23 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रिंकू राजपूत उर्फ डूमर और राघवेंद्र राजपूत उर्फ रग्घू के पैर में गोली लगी।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
वहीं, उनके साथी शैलेंद्र यादव और अंकित राजपूत को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू राजपूत उर्फ डूमर, राघवेंद्र राजपूत उर्फ रग्घू, दोनों निवासी ग्राम महेरा थाना बिवार जनपद हमीरपुर, शैलेंद्र यादव पुत्र रामसिंह यादव निवासी ग्राम दामूपुरवा थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर तथा अंकित राजपूत ग्राम महेरा थाना बिवार जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है।

बसरेही गांव में हुई चोरी की घटना स्वीकारी
पूछताछ में आरोपियों ने बसरेही गांव में हुई चोरी की घटना स्वीकार कर ली है। पुलिस अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, सात कारतूस, ताला तोड़ने के औजार, पांच मोबाइल फोन, 50,270 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सरगनाओं पर हमीरपुर, महोबा, बांदा और जालौन समेत कई जिलों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एसपी बोले- अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय था गिरोह
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुठभेड़, अवैध शस्त्र रखने और बरामदगी के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपियों ने 21 जून को बसरेही गांव में हुई चोरी की घटना स्वीकार की है। गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें