फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: कालपी के पास खाई में गिरी स्लीपर बस, 21 यात्री घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

Mon, 03 Nov 2025 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू स्लीपर बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से सूरत जा रही स्लीपर बस कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार में दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे जिसमें 21 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बस से निकलवा कर अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


कानपुर से रविवार की रात एक स्लीपर बस सूरत की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास पहुंची कि चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में स्पीड तेज कर दी। इससे वह अपना संतुलन खो बैठा। इससे बस खाई में गिर गई। हादसे से चीखपुकार मच गई।

हादसे में कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर निवासी अमन बाबू (15), इटावा जिले के बकेबर थाना क्षेत्र के सराई मिरठे निवासी अंकुश (11), आकाश (17), सतीश बाबू (16) सुनीता (35), पुष्पेंद्र (18), भोगनीपुर थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी रवींद्र (20), ऊदल (30), मलासा निवासी अजय सिंह (42), बीलापुर नगीना (50), मुस्कान (16), खुशनसीब (12), मूसा नगर के ग्राम भरतौली निवासी दीपेंद्र कुमार (20), रामकिशोर (20), भितरगांव थाना जखल जरसौल निवासी जीतू (18), घाटमपुर निवासी सचिन, सिकंदरा निवासी धर्मेंद्र (30), कार्तिक (13), रामश्री (28), थाना अमराहट के करियापुर निवासी सिपाहीलाल व धर्मेंद्र घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें